logo

26 नवंबर को कांग्रेस का संविधान बचाओ दिवस, पुराना विधानसभा सभागार  में हो रही है तैयारी 

KEHAV_MAHTO_KAMLESH.jpg

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस आगामी 26 नवंबर को पुराना विधानसभा सभागार में ‘संविधान बचाओ दिवस’ का आयोजन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी को अंतिम रूप दें। मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्थानीय पदाधिकारियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
इस आयोजन में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद ‘संविधान बचाओ’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News